दांत सफेद करने के घरेलू नुस्खेः
1. नमक और तेलः
नमक और तेल से दांतों का पीलापन दूर किया जा सकता है. अपने दांतों को हफ्ते में एक बार नमक और तेल से साफ करें. आधा छोटे चम्मच में दो बूंद सरसों के तेल की बूंदे डालें और इससे दांतों की हल्की मालिश करें. इससे धीरे-धीरे दांतों का पीलापन खत्म हो सकता है. अपने दांतों को हफ्ते में एक बार नमक और तेल से साफ करें.
2. बेकिंग सोडा:
बेकिंग सोडा को घर के बहुत से कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है, कि इससे दांतों का पीलापन भी दूर किया जा सकता है. हफ्ते में एक या दो बार ब्रश पर कोलगेट के साथ चुटकिभर बेकिंग सोडा डाल लें. इस तरीके से दांतों से पीली परत साफ हो सकती है.
3. नींबूः
नींबू को स्वास्थ्य ही नहीं सुंदरता को निखारने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. खाना खाने के बाद नींबू के छिलके से दांतों को रगड़ें. इस तरीके को आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं. ध्यान रखें कि दातों के ऊपर छिलका रगड़े जबड़ों के बीच में नहीं, ऐसा करने से दांत खट्टे हो जाएंगे और आपको खाना खाने में दिक्कत हो सकती है.

Comments