Skip to main content

लहसुन, हैरान कर देंगे फायदे

  लहसुन हमारे इस धरती पर सबसे स्वास्थ्यप्रद भोजनो में से एक है। इतना ही नहीं ये ढेरों सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है यही कारण है कि ये हमें बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ देता है। इसीलिए अगर आप लहसून का सेवन हर रोज करते हैं। तक‌िये के पास लहसून रखने से मिलते हैं विशेष फायदे। नींद लाने में मदद करता है लहसुन यदि आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो घबराए नहीं लहसुन है ना। अगर आपको भी अच्छी नींद लेनी है तो लहसुन को तकिये में रखें। तकिये में लहसुन रखने से बताया जाता है की बुरी शक्तियाँ पास भी नहीं आती है। लीवर को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है लहसुन शायद ये बात आपको पता न हो लेकिन बता दें कि लहसुन लीवर को कमजोर नहीं होने देता है और ये सर्दी में जुकाम और फ्लू से भी बचाता है। आयुर्वेद में लहसुन को एक प्राकृतिक दवा के रूप में माना गया है जो हर तरह के रोग से लड़ने की क्षमता रखता है। लहसुन को मसल कर खाने से उर्जा प्राप्‍त होती बता दें कि अगर आप लहसुन का प्रयोग एकदम सीधा सीधा खाते हैं तो हमें रोग से लड़ने की ताकत तो देगा पर यही लहसुन को हम अगर मसल कर खायेंगे तो हमें एक अलग शक्ति देगा। लहसुन में रोगों स...

सुबह अजवाइन खाने से सेहत को क्‍या मिलते हैं फायदे

सुबह अजवाइन खाने से सेहत को क्‍या मिलते हैं फायदे
बतौर गर्म मसाला सदियों से इस्तेमाल की जानेवाली अजवाइन के सुबह खाने से अनगिनत फायदे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक अजवाइन में डाइटरी फाइबर, एंटी सेप्टिक और सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं. जिसके इस्तेमाल से खून में मौजूद अपशिष्टों का सफाया होता है और उसके नतीजे में संपूर्ण सेहत समेत खूबसूरती में भी बढ़ोतरी होती है. सुबह अजवाइन के इस्तेमाल का फायदा स्पष्ट तौर पर वजन में कमी लाने से जुड़ा है.

अजवाइन को दवा के तौर पर इस्तेमाल करने से पेट की शिकायत, सर्दी, नजला, जुकाम और बुखार में कमी आती है. अजवाइन का चाय बनाकर दिन में दो बार पीने से बुखार जल्दी कम होता है, सांस में तकलीफ की शिकायत दूर होती है और पाबंदी से खाने पर शरीर में चर्बी इकट्ठा होने की प्रक्रिया रुक जाती है. इसके अलावा अतिरिक्त कोलेस्ट्रोल पचने के बाद शरीर से निकल जाता है. वजन घटाने के इच्छुक लोग सुबह अजवाइन को सीधे खा सकते हैं.

शरीर की चर्बी घुलाने में अजवाइन मुफीद
एक लीटर पानी को उबालकर उसमें एक चाय का चम्मच अजवाइन मिला लें और फिर 3-4 मिनट तक उबालें. पानी का रंग बदलने पर गैस चूल्हा बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें. जब पानी ठंडा हो जाए, तो उसे फिल्टर करने के बाद बोतल में भरकर दिन में इस्तेमाल करें. अजवाइन का पानी न सिर्फ पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है बल्कि मेटाबोलिज्म की रफ्तार को भी बढ़ाता है. मेटाबोलिज्म की रफ्तार जितनी ज्यादा होगी, उतनी ही कैलोरी भी ज्यादा जलेगी. इसके नतीजे में चर्बी बहुत जल्दी पिघलना शुरू हो जाएगी.

अजवाइन का इस्तेमाल नींबू के साथ
अजवाइन का इस्तेमाल विटामिन सी से भरपूर नींबू के साथ भी किया जा सकता है. नींबू खून की सफाई में मदद करता है. अजवाइन वजन में कमी लाने के साथ पेट की चर्बी घुलाने के लिए जादुई असर रखता है.

अजवाइन और नींबू पानी बनाने का तरीका
नींबू का रस निकालकर अजवाइन के साथ ब्लेंडर में डालें और एक कप पानी बढ़ाकर ब्लेंड करें. अब उस पेय को भोजन पचने के बाद या सुबह इस्तेमाल करें. उससे इस्तेमाल से चंद हफ्तों में पेट की चर्बी स्पष्ट तौर पर घुल जाएगी.

अजवाइन के इस्तेमाल का अन्य फायदा
अजवाइन के दानों को पीसकर पानी में थोड़ा नमक मिलाएं. उसके इस्तेमाल से पेट की सफाई संभव होती है और कब्ज का खात्मा भी होता है.

Comments

Popular posts from this blog

पौष्टिक तत्वों से भरपूर मूली

 पौष्टिक तत्वों से भरपूर मूली (Radish) किडनी (Kidney) को स्वस्थ रखने में मदद करती है.  यह हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में भी मदद करती है और इसलिए इसे नैचुरल क्लींजर भी कहा जाता है. सर्दियों में मूली (Radish) हर किसी की किचन का अहम हिस्सा होती है. किसी को मूली के पराठे पसंद होते हैं, तो कोई मूली की सब्जी खाना पसंद करता है. कुछ लोग तो सलाद (Salad) में कच्ची मूली खा लेते हैं. बहुत सारे लोगों को मूली का अचार भी बेहद पसंद होता है. वहीं ऐसे लोग भी हैं जो खाना तो दूर इसे देखना तक पसंद नहीं करते. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो इससे होने वाले फायदे जान लें. एक बार इसे खाने के फायदे जान लेंगे तो आप खुद को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करेंगे. किडनी को रखे स्वस्थ पौष्टिक तत्वों से भरपूर मूली हमारी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करती है. यह हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में भी मदद करती है और इसलिए इसे नेचुरल क्लींजर भी कहा जाता है. यह हमारी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है. इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता जो कब्ज के मरीजों के लिए रामबाण है. ये भी पढ़े...

Diabetes की बीमारी, आयुर्वेद में है इलाज

    Diabetes की बीमारी, आयुर्वेद में है इलाज आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लाइफस्टाइल और खानपान में आए बदलावों के चलते कम उम्र के लोग भी Diabetes के मरीज बनने लगे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में Diabetes की बीमारी इतनी तेजी से बढ़ रही है कि भारत दुनिया का Diabetes कैपिटल बनता जा रहा है। कई बार लोगों को पता भी नहीं चलता और वह Diabetes के मरीज बन जाते हैं क्योंकि वे शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। आयुर्वेद में Diabetes का इलाज है। इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं आयुर्वेद एक्सपर्ट प्रदीप दुआ… Diabetes के लक्षण – बार-बार पेशाब आना, खासकर रात के वक्त- पेशाब करने के बाद पेशाब में चीटियां जमा हो जाना- बहुत ज्यादा प्यास लगना और मुंह में चिपचिपापन रहना- पसीने में बदबू ज्यादा होना- फोड़े-फुंसियां ज्यादा होना- घाव का जल्दी न भरना Diabetes होने की वजहें आयुर्वेद के अनुसार वैसे लोग जो मुंह के सुख के लिए खाना खाते हैं यानी उल्टी-सीधी चीजों का सेवन करते हैं, आलस से भरी जिंदगी जीते हैं, नया अनाज ज्यादा खाते हैं, दही का ज्यादा सेवन करते हैं और मीठी चीजें ज्यादा ख...

मुर्गे की कलेजी खाने के फायदें-

चिकन तो काफी लोग खाते हैं और चिकन खाने के फायदे भी बहुत सारे हैं, क्योंकि चिकन में ऐसे कुछ पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है। इससे हमारे शरीर को ताकत मिलती है। चिकन खाने से हमारे शरीर की कमजोरी भी दूर होती है और चिकन के बहुत सारे फायदे होते हैं। आपको बताने जा रहे हैं मुर्गे की जो कलेजी होती है, तो उस कलेजी के भी बहुत सारे फायदे होते हैं। मुर्गे की कलेजी खाने के फायदें- शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है और विटामिन और खनिज की आवश्यकता भी मानव शरीर को होती है और चिकन में प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ-साथ विटामिन और खनिज का भी बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। विटामिन और खनिज मानव शरीर की गतिविधियों के लिए आवश्यक होते हैं। चिकन की कलेजी का सेवन करने से शरीर की कोशिकाओं के कामकाज में काफी सुधार होने लगता है और बहुत सारी शारीरिक समस्या से बचा जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को मोतियाबिंद हो, तो उसके लिए भी यह बहुत ही लाभदायक है और यह कमजोरी को समाप्त करने और पाचन तंत्र को नियंत्रित करने में भी सहायता करता है। तंत्रिकाओं को सुधारने और मधुमेह को रोकने में बड़ा सहयोग करती है।...