Skip to main content

लहसुन, हैरान कर देंगे फायदे

  लहसुन हमारे इस धरती पर सबसे स्वास्थ्यप्रद भोजनो में से एक है। इतना ही नहीं ये ढेरों सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है यही कारण है कि ये हमें बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ देता है। इसीलिए अगर आप लहसून का सेवन हर रोज करते हैं। तक‌िये के पास लहसून रखने से मिलते हैं विशेष फायदे। नींद लाने में मदद करता है लहसुन यदि आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो घबराए नहीं लहसुन है ना। अगर आपको भी अच्छी नींद लेनी है तो लहसुन को तकिये में रखें। तकिये में लहसुन रखने से बताया जाता है की बुरी शक्तियाँ पास भी नहीं आती है। लीवर को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है लहसुन शायद ये बात आपको पता न हो लेकिन बता दें कि लहसुन लीवर को कमजोर नहीं होने देता है और ये सर्दी में जुकाम और फ्लू से भी बचाता है। आयुर्वेद में लहसुन को एक प्राकृतिक दवा के रूप में माना गया है जो हर तरह के रोग से लड़ने की क्षमता रखता है। लहसुन को मसल कर खाने से उर्जा प्राप्‍त होती बता दें कि अगर आप लहसुन का प्रयोग एकदम सीधा सीधा खाते हैं तो हमें रोग से लड़ने की ताकत तो देगा पर यही लहसुन को हम अगर मसल कर खायेंगे तो हमें एक अलग शक्ति देगा। लहसुन में रोगों स...

स्वास्थ्य वर्धक खजूर (Dates) खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान

                                         स्वास्थ्य वर्धक खजूर (Dates) खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान

खजूर मधुर, शीतल, पौष्टिक व सेवन करने के बाद तुरंत शक्ति-स्फूर्ति देनेवाला है| यह रक्त, मांस व वीर्य की वृद्धि करता है| ह्रदय व मस्तिष्क को शक्ति देता है| वात, पित्त व कफ इन तीनों दोषों का शामक है| यह मल व मूत्र को साफ लाता है| खजूर में कार्बोहाइड्रेटस, प्रोटीन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम, लौह आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है| ‘अमेरिकन कैंसर सोसाइटी’ के अनुसार शरीर को एक दिन में 20-35 ग्राम डाएटरी फाइबर (खाद्य पदार्थों में स्थित रेशा) की जरुरत होती है, जो खजूर खाने से पूरी हो जाती है|
खजूर रात भर पानी में भिगोकर सुबह लेना लाभदायक है| खजूर रक्त को बढ़ाता है और यकृत (लीवर) के रोगों में लाभकारी है| रक्ताल्पता में इसका नियमित सेवन लाभकारी है| नींबू के रस में खजूर की चटनी बनाकर खाने से भोजन की अरुचि मिटती है| खजूर का सेवन बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाता है|
औषधि-प्रयोग
कब्जनाशक:
खजूर में रेचक गुण भरपूर है| 8 -10 खजूर 200 ग्राम पानी में भिगों दें, सुबह मसलकर इनका शरबत बना लें | फिर इसमें 300 ग्राम पानी और डालकर गुनगुना गर्म करें| खाली पेट चाय की की तरह पी जायें| कुछ देर बाद दस्त होगा| इससे आँतों को बल और शरीर को स्फूर्ति भी मिलेगी| उम्र के अनुसार खजूर की मात्रा कम-ज्यादा करें|
नशा निवारक:
शराबी प्राय: नशे की झोंक में इतनी शराब पी जाता है की उसका यकृत नष्ट होकर मृत्यु का कारण बन सकता है| इस स्थिति में ताजे पानी में खजूर को अच्छी तरह मसलते हुए शरबत बनायें| यह शरबत पीने से शराब का विषैला प्रभाव नष्ट होने लगता है|
आँतों की पुष्टि:
खजूर आँतों के हनिकारक जीवाणुओं को नष्ट करता है, साथ ही खजूर के विशिष्ट तत्त्व ऐसे जीवाणुओं को जन्म देते हैं जो आँतों को विशेष शक्तिशाली तथा अधिक सक्रिय बनाते हैं|
हृदय रोगों में:
लगभग 50 ग्राम गुठली रहित छुहारे (खारक) 250 मी. ली. पानी में रात को भिगो दें| सुबह छुहारों को पीसकर पेस्ट बना के उसी बचे हुए पानी में घोल लें| इसे प्रात: खाली पेट पी जाने से कुछ ही माह में ह्रदय को पर्याप्त सबलता मिलती है| इसमें 1 ग्राम इलायची चूर्ण मिलाना विशेष लाभदायी है|
तन-मन की पुष्टि: बच्चों को दूध में खजूर उबाल के देने से उन्हें शारीरिक-मानसिक पोषण मिलता है व शरीर सुदृढ़ बनता है|
शैयामूत्र:
जो बच्चे रात्रि में बिस्तर गीला करते हों, उन्हें दो छुहारे रात्रि में भिगोकर सुबह दूध में उबाल के दें|
बच्चों के दस्त में:
बच्चों के दाँत निकलते समय उन्हें बार बार गारे दस्त होते हों या पेचिश पड़ती हो तो खजूर के साथ शहद को अच्छी तरह फेंटकर एक-एक चमच दिन में २-३ बार चटाने से लाभ होता है|
मस्तिष्क व हृदय की कमजोरीः
रात को खजूर भिगोकर सुबह दूध या घी के साथ खाने से मस्तिष्क व हृदय की पेशियों को ताकत मिलती है। विशेषतः रक्त की कमी के कारण होने वाली हृदय की धड़कन व एकाग्रता की कमी में यह प्रयोग लाभदायी है।
मलावरोधः
रात को भिगोकर सुबह दूध के साथ लेने से पेट साफ हो जाता है।
कृशताः
खजूर में शर्करा, वसा (फैट) व प्रोटीन्स विपुल मात्रा में पाये जाते हैं। इसके नियमित सेवन से मांस की वृद्धि होकर शरीर पुष्ट हो जाता है।
रक्ताल्पताः
खजूर रक्त को बढ़ाकर त्वचा में निखार लाता है। शुक्राल्पताहा खजूर उत्तम वीर्यवर्धक है। गाय के घी अथवा बकरी के दूध के साथ लेने से शुक्राणुओं की वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त अधिक मासिक स्राव, क्षयरोग, खाँसी, भ्रम(चक्कर), कमर व हाथ पैरों का दर्द एवं सुन्नता तथा थायराइड संबंधी रोगों में भी यह लाभदायी है।
सावधानी खजूर खाने से पहले करें
आजकल खजूर को वृक्ष से अलग करने के बाद रासायनिक पदार्थों के द्वारा सुखाया जाता है| ये रसायन शरीर के लिए हानिकारक होते है| अत: उपयोग करने से पहले खजूर को अच्छी तरह से धों लें|
धोकर सुखाने के बाद इन्हें विभिन्न प्रकार से उपयोग किया जा सकता है|
होली के बाद खजूर खाना हितकारी नहीं है। मधुमेह वाले खजूर की जगह पर किशमिश का उपयोग करना|


Comments

Popular posts from this blog

पौष्टिक तत्वों से भरपूर मूली

 पौष्टिक तत्वों से भरपूर मूली (Radish) किडनी (Kidney) को स्वस्थ रखने में मदद करती है.  यह हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में भी मदद करती है और इसलिए इसे नैचुरल क्लींजर भी कहा जाता है. सर्दियों में मूली (Radish) हर किसी की किचन का अहम हिस्सा होती है. किसी को मूली के पराठे पसंद होते हैं, तो कोई मूली की सब्जी खाना पसंद करता है. कुछ लोग तो सलाद (Salad) में कच्ची मूली खा लेते हैं. बहुत सारे लोगों को मूली का अचार भी बेहद पसंद होता है. वहीं ऐसे लोग भी हैं जो खाना तो दूर इसे देखना तक पसंद नहीं करते. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो इससे होने वाले फायदे जान लें. एक बार इसे खाने के फायदे जान लेंगे तो आप खुद को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करेंगे. किडनी को रखे स्वस्थ पौष्टिक तत्वों से भरपूर मूली हमारी किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करती है. यह हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने में भी मदद करती है और इसलिए इसे नेचुरल क्लींजर भी कहा जाता है. यह हमारी आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है. इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता जो कब्ज के मरीजों के लिए रामबाण है. ये भी पढ़े...

Diabetes की बीमारी, आयुर्वेद में है इलाज

    Diabetes की बीमारी, आयुर्वेद में है इलाज आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लाइफस्टाइल और खानपान में आए बदलावों के चलते कम उम्र के लोग भी Diabetes के मरीज बनने लगे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में Diabetes की बीमारी इतनी तेजी से बढ़ रही है कि भारत दुनिया का Diabetes कैपिटल बनता जा रहा है। कई बार लोगों को पता भी नहीं चलता और वह Diabetes के मरीज बन जाते हैं क्योंकि वे शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। आयुर्वेद में Diabetes का इलाज है। इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं आयुर्वेद एक्सपर्ट प्रदीप दुआ… Diabetes के लक्षण – बार-बार पेशाब आना, खासकर रात के वक्त- पेशाब करने के बाद पेशाब में चीटियां जमा हो जाना- बहुत ज्यादा प्यास लगना और मुंह में चिपचिपापन रहना- पसीने में बदबू ज्यादा होना- फोड़े-फुंसियां ज्यादा होना- घाव का जल्दी न भरना Diabetes होने की वजहें आयुर्वेद के अनुसार वैसे लोग जो मुंह के सुख के लिए खाना खाते हैं यानी उल्टी-सीधी चीजों का सेवन करते हैं, आलस से भरी जिंदगी जीते हैं, नया अनाज ज्यादा खाते हैं, दही का ज्यादा सेवन करते हैं और मीठी चीजें ज्यादा ख...

मुर्गे की कलेजी खाने के फायदें-

चिकन तो काफी लोग खाते हैं और चिकन खाने के फायदे भी बहुत सारे हैं, क्योंकि चिकन में ऐसे कुछ पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है। इससे हमारे शरीर को ताकत मिलती है। चिकन खाने से हमारे शरीर की कमजोरी भी दूर होती है और चिकन के बहुत सारे फायदे होते हैं। आपको बताने जा रहे हैं मुर्गे की जो कलेजी होती है, तो उस कलेजी के भी बहुत सारे फायदे होते हैं। मुर्गे की कलेजी खाने के फायदें- शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है और विटामिन और खनिज की आवश्यकता भी मानव शरीर को होती है और चिकन में प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ-साथ विटामिन और खनिज का भी बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। विटामिन और खनिज मानव शरीर की गतिविधियों के लिए आवश्यक होते हैं। चिकन की कलेजी का सेवन करने से शरीर की कोशिकाओं के कामकाज में काफी सुधार होने लगता है और बहुत सारी शारीरिक समस्या से बचा जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को मोतियाबिंद हो, तो उसके लिए भी यह बहुत ही लाभदायक है और यह कमजोरी को समाप्त करने और पाचन तंत्र को नियंत्रित करने में भी सहायता करता है। तंत्रिकाओं को सुधारने और मधुमेह को रोकने में बड़ा सहयोग करती है।...