अगर किसी को तंबाकू की लत एक बार लग जाती है, तो वो व्यक्ति उसे आसानी से छोड़ नहीं पाता है। तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटिन सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाता है।
तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है, इस बात से हर कोई वाकिफ है। इसके नुकसान जानने के बावजूद भी पूरी दुनिया में तंबाकू, गुटखा, खैनी और सिगरेट पीने वालों की तादाद लगातार बढ़ रही है। अगर किसी को तंबाकू की लत एक बार लग जाती है, तो वो व्यक्ति उसे आसानी से छोड़ नहीं पाता है। तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटिन सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाता है। इसके सेवन से कैंसर, डिप्रेशन, नपुंसकता जैसी खतरनाक बीमारियां होने की संभावना होती है, लेकिन फिर भी लोग इसे छोड़ते नहीं हैं।
अगर आप इन बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो आज से ही इस खराब लत को छोड़ दें। इससे सेहत को कई फायदे भी होंगे। तंबाकू के सेवन से दिमाग और नर्वस सिस्टम कमजोर हो जाता है। इससे इंसान के दिमाग से लेकर सेक्स लाइफ पर असर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको इस लत से छुटकारा मिले, तो नीचे दिए गए घरेलू नुस्खों को जरूर फॉलो करें।
तंबाकू की लत छुड़ाने के 6 आयुर्वेदिक उपाय
1.अजवाइन - सिगरेट और तंबाकू की आदत से छुटकारा पाने के लिए 50 ग्राम अजवाइन लें। अब इसमें 50 ग्राम सौंफ और 25 ग्राम काला नमक मिलाकर महीन पीस लें। इसके बाद इसमें 4 चम्मच नींबू का रस मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह उठने पर इस पाउडर को गर्म तवे पर थोड़ा सुखा लें। अब इसे एक शीशी में भर कर रख दें। जब भी आपका मन सिगरेट पीने का या फिर तंबाकू खाने का करें, तो इस पाउडर को थोड़ा सा मुंह में डालकर चूसें। रोजाना ऐसा करने से आपकी तंबाकू, सिगरेट की आदत छूट जाएगी।
2. हरड़ - तंबाकू और सिगरेट की आदत से छुटकारा पाने के लिए हरड़ का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आपका मन सिगरेट पीने का कर रहा है, तो हरड़ को मुंह में रखकर चूसें। ऐसा करने से सिगरेट की आदत छूट जाएगी।
3. दालचीनी पाउडर और शहद - तंबाकू की आदत छुड़ाने के लिए दालचीनी के पाउडर में थोड़ा सा शहद मिला लें। जब भी आपका मन सिगरेट पीने का करें, तो इस मिश्रण का सेवन करें।
4. प्याज का रस - सिगरेट और गुटखा की आदत छोड़ने के लिए नियमित रूप से 4 चम्मच प्याज के रस का सेवन करें। ऐसा करने से आपकी सिगरेट और गुटखा खाने की आदत छूट जाएगी।
5. शहद और नींबू - नींबू और शहद सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। एक नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे तंबाकू खाने की तलब कंट्रोल होगी। नींबू के सेवन से शरीर के नशीले पदार्थ बाहर निकलते हैं।
6. तुलसी - तुलसी का आयुर्वेद में बहुत ही महत्व है। तंबाकू से छुटकारा पाने के लिए तुलसी काफी उपयोगी है। सिगरेट पीने या फिर तंबाकू खाने वालों को तुलसी का पत्ता चबाने के लिए दें। सुबह और शाम नियमित रूप से 2-3 तुलसी का पत्ता चबाने को कहें। ऐसा करने से नशे की लत से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है।

Comments