Skip to main content

Posts

लहसुन, हैरान कर देंगे फायदे

  लहसुन हमारे इस धरती पर सबसे स्वास्थ्यप्रद भोजनो में से एक है। इतना ही नहीं ये ढेरों सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है यही कारण है कि ये हमें बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ देता है। इसीलिए अगर आप लहसून का सेवन हर रोज करते हैं। तक‌िये के पास लहसून रखने से मिलते हैं विशेष फायदे। नींद लाने में मदद करता है लहसुन यदि आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो घबराए नहीं लहसुन है ना। अगर आपको भी अच्छी नींद लेनी है तो लहसुन को तकिये में रखें। तकिये में लहसुन रखने से बताया जाता है की बुरी शक्तियाँ पास भी नहीं आती है। लीवर को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है लहसुन शायद ये बात आपको पता न हो लेकिन बता दें कि लहसुन लीवर को कमजोर नहीं होने देता है और ये सर्दी में जुकाम और फ्लू से भी बचाता है। आयुर्वेद में लहसुन को एक प्राकृतिक दवा के रूप में माना गया है जो हर तरह के रोग से लड़ने की क्षमता रखता है। लहसुन को मसल कर खाने से उर्जा प्राप्‍त होती बता दें कि अगर आप लहसुन का प्रयोग एकदम सीधा सीधा खाते हैं तो हमें रोग से लड़ने की ताकत तो देगा पर यही लहसुन को हम अगर मसल कर खायेंगे तो हमें एक अलग शक्ति देगा। लहसुन में रोगों स...

रोज बादाम खाने के क्या हैं फायदे

रोज बादाम खाने के क्या हैं फायदे रोज थोड़ा बादाम खाने से बच्चे और बड़े सभी का स्वास्थ्य बेहतर होता है। एक रिसर्चर एलिसा बर्न्सक ने कहा, बादाम पौधों से मिलने वाले प्रोटीन, फैटी एसिड, विटामिन ई और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। 14 हफ्ते तक की गई इस स्टडी में शोधार्थियों ने 29 दंपतियों और बच्चों को बादाम खिलाया। बच्चों को रोज 14 ग्राम बादाम का मक्खन खाने के लिए प्रोत्साहित किया गया और बड़ों को भी रोज 14 ग्राम बादाम खाने के लिए दिया गया। इसके साथ ही उनके पूरे खान-पान का भी ब्योरा रखा गया, ताकि यह जाना जा सके कि उनका खाना कितना ठीक है। शोधार्थियों ने पाया कि बादाम खाने वाले वयस्कों और बच्चों का प्रदर्शन स्वास्थ्य खान-पान सूचकांक (एचईआई) ऊपर की ओर रहा सूचकांक में ऊपर की ओर रहने का मतलब है कि उनका पूरा खाना पोषण के लिहाज से बेहतर था। बादाम खाने वाले लोगों का सूचकांक 53.7 से बढ़कर 61.4 दर्ज किया गया। बर्न्सक ने इसका कारण यह बताया कि इन लोगों ने बादाम के जरिए ज्यादा विटामिन ई और मैग्नीशियम खाया। यह अध्ययन शोध पत्रिका न्यूट्रीशन रिसर्च में प्रकाशित हुआ है

कमर दर्द, खांसी, सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए खाए

कमर दर्द, खांसी, सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए खाए मेथीदाना को हम दाल , कढ़ी , सब्जी आदि के तड़के मे स्वाद और महक बढ़ाने के लिए काम में लेते है। लेकिन हम यह नही जानते की मेथीदाना सिर्फ स्वाद और महक ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य स्वास्थ्य के लिए भी बहुत सेहतमंद है।आइए जानते है इसके  फायदे :- नींद कम आना : मेथीदाना का एक इंच मोटा तकिया बनाकर, सिर के नीचे लगाकर सोएं। इससे गहरी नींद आएगी। सर्दी-जुकाम:  मेथी के पत्तों की सब्जी सुबह-शाम खाने और इसके बीज 1 चम्मच गर्म दूध के साथ सुबह-शाम खाने से सर्दी-जुकाम की परेशानी में आराम मिलता है। कमर दर्द : मेथी दाने के लड्डू बनाकर 3 हफ्ते तक सुबह-शाम सेवन करने और मेथी के तेल को दर्द वाले हिस्से पर मलते रहने से कमर दर्द में आराम मिलता है। शरीर की जलन : मेथी के पत्तों को अच्छी तरह पीसकर पानी में घोलकर पी जाएं और शरीर पर लेप लगाएं। इससे शारीरिक जलन में राहत मिलती है। खांसी:  1 चम्मच मेथी के दानों को 1 कप पानी में उबालें। पानी जब आधा रह जाए तो उसे छानकर पीने से खांसी मे लाभ होता है। डायबिटीज पर नियन्त्रण  : मे...

सरसों तेल में मिलाकर लगाएं यह एक चीज, कभी नहीं सताएगा जोड़ दर्द

भारतीय रसोई में सरसों तेल का इस्तेमाल भोजन पकाने के लिए किया जाता है। मगर, सरसों का तेल कई हेल्थ प्रॉब्लम्स के लिए रामबाण औषधी की तरह काम करता है, खासकर जोड़ दर्द में। सर्दियों शुरू होते ही लोगों को गठिया, घुटने व जोड़ों में दर्द सताने लगता है। ऐसे में आप सरसों के तेल में कपूर मिलाकर मसाज करें। इससे जोड़ों का दर्द कभी नहीं सताएगा और साथ ही आपकी कई समस्याएं भी दूर रहेंगी। क्यों फायदेमंद है कपूर और सरसों तेल का मिश्रण? एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल, एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर सरसों का तेल सेहत बहुत फायदेमंद है। वहीं, कपूर में भी एंटी-इन्फ्लेमेटरी व एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हर्बल प्रोडक्ट्स की तरह काम करते हैं। सरसों तेल और कपूर लगाने का तरीका सरसों तेल को हल्का गर्म करें। इसमें कपूर को अच्छी तरह पीसकर मिलाएं। जब कपूर घुल जाए तो इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं। ध्यान रखें कि यह मिश्रण अगर मुंह में चला जाए तो नुकसान भी हो सकता है इसलिए सावधानी से यूज करें। साथ ही इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखें। चलिए अब आपको बताते हैं सरसों तेल -कपूर इस्तेमाल करने का तरीका...

स्वास्थ्य वर्धक खजूर (Dates) खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान

                                          स्वास्थ्य वर्धक खजूर (Dates) खाने के फायदे, उपयोग और नुकसान खजूर मधुर, शीतल, पौष्टिक व सेवन करने के बाद तुरंत शक्ति-स्फूर्ति देनेवाला है| यह रक्त, मांस व वीर्य की वृद्धि करता है| ह्रदय व मस्तिष्क को शक्ति देता है| वात, पित्त व कफ इन तीनों दोषों का शामक है| यह मल व मूत्र को साफ लाता है| खजूर में कार्बोहाइड्रेटस, प्रोटीन्स, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नेशियम, लौह आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है| ‘अमेरिकन कैंसर सोसाइटी’ के अनुसार शरीर को एक दिन में 20-35 ग्राम डाएटरी फाइबर (खाद्य पदार्थों में स्थित रेशा) की जरुरत होती है, जो खजूर खाने से पूरी हो जाती है| खजूर रात भर पानी में भिगोकर सुबह लेना लाभदायक है| खजूर रक्त को बढ़ाता है और यकृत (लीवर) के रोगों में लाभकारी है| रक्ताल्पता में इसका नियमित सेवन लाभकारी है| नींबू के रस में खजूर की चटनी बनाकर खाने से भोजन की अरुचि मिटती है| खजूर का सेवन बालों को लंबा, घना और मुलायम बनाता है| औषधि-प्रयोग कब्जनाशक: ...

सुबह अजवाइन खाने से सेहत को क्‍या मिलते हैं फायदे

सुबह अजवाइन खाने से सेहत को क्‍या मिलते हैं फायदे बतौर गर्म मसाला सदियों से इस्तेमाल की जानेवाली अजवाइन के सुबह खाने से अनगिनत फायदे हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक अजवाइन में डाइटरी फाइबर, एंटी सेप्टिक और सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं. जिसके इस्तेमाल से खून में मौजूद अपशिष्टों का सफाया होता है और उसके नतीजे में संपूर्ण सेहत समेत खूबसूरती में भी बढ़ोतरी होती है. सुबह अजवाइन के इस्तेमाल का फायदा स्पष्ट तौर पर वजन में कमी लाने से जुड़ा है. अजवाइन को दवा के तौर पर इस्तेमाल करने से पेट की शिकायत, सर्दी, नजला, जुकाम और बुखार में कमी आती है. अजवाइन का चाय बनाकर दिन में दो बार पीने से बुखार जल्दी कम होता है, सांस में तकलीफ की शिकायत दूर होती है और पाबंदी से खाने पर शरीर में चर्बी इकट्ठा होने की प्रक्रिया रुक जाती है. इसके अलावा अतिरिक्त कोलेस्ट्रोल पचने के बाद शरीर से निकल जाता है. वजन घटाने के इच्छुक लोग सुबह अजवाइन को सीधे खा सकते हैं. शरीर की चर्बी घुलाने में अजवाइन मुफीद एक लीटर पानी को उबालकर उसमें एक चाय का चम्मच अजवाइन मिला लें और फिर 3-4 मिनट तक उबालें. पानी का रंग बदलने पर गैस चू...

किडनी फेल होने से बचना है तो इन बातों पर दीजिये ध्यान

किडनी फेलियर के मामले बढ़ोतरी आ रही हैं। आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में बता रहे हैं जो किडनी की खराबी की वजह बन रही हैं  ज्यादा नमक खाना मीट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। ज्यादा मात्रा में प्रोटीन डाइट लेने से किडनी पर मेटाबॉलिक लोड बढ़ता है, जिससे किडनी स्टोन की समस्या बढ़  सकती है। बहुत ज्यादा दवाएं छोटी-छोटी समस्या आने पर एंटीबायोटिक या ज्यादा पेनकिलर्स लेने की आदत किडनी पर बुरा असर डाल सकती है। डॉक्टर्स से पूछे बगैर ऐसी दवाएं नही लीजिये  शराब पीना ज्यादा मात्रा में और नियमित अल्कोहल के सेवन से आपके लिवर और किडनी पर  प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ज्यादा कोल्ड ड्रिंक भी हानिकारक होती है। सिगरेट या तंबाकू सिगरेट या तंबाकू के सेवन से टॉक्सिंस जमा हो जाते  हैं, जिससे किडनी डैमेज होने की समस्या हो सकती है। इससे बीपी भी बढ़ता है, जिसका असर किडनी पर पड़ता है। यूरिन रोक कर रखना यूरिन रोककर रखने पर ब्लैडर फुल हो जाता है। यूरिन रिफ्लैक्स की समस्या होने पर यूरिन ऊपर किडनी की ओर आ जाती है। इसके बैक्टीरिया के कारण किडनी इंफेक्शन होने की संभावना है। पानी कम या ज्य...

शादीशुदा पुरुषों के लिए कद्दू के 5 बीज हैं फायदेमंद

अगर आप कद्दू का सेवन करते हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है. अगर आप कद्दू खाते होंगे तो उसके बीजों का क्या करते हैं? कहीं फेंक तो नहीं देते? यदि फेंक देते हैं, तो आगे से ऐसा ना करें, क्योंकि कुछ ऐसे फल-सब्जियां हैं, जिनके बीज भी सेहत को कई तरह से लाभ पुहंचाते हैं, उन्हीं में से एक है कद्दू के बीज. आज हम आपको कद्दू के बीज के फायदों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. इनका नियमित सेवन करने से आप गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. यह बीज पुरुषों के लिए बेहद लाभदायक होते हैं कद्दू के बीज विटामिन K और विटामिन A से भरपूर होते हैं. एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये बीज फ्री रेडिकल से बचाव करते हैं और शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाकर रखते हैं कद्दू में क्या-क्या पाया जाता है? कद्दू में विटामिन बी6. फाइबर, फोलेट, विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम, कॉपर, मैग्नीशियम और विटामिन ई आदि पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं. कद्दू का सेवन करने से इम्यून सिस्टम बूस्ट होने से लेकर त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ने जैसे तमाम फायदे होते हैं. पुरुषों के लिए फायदेमंद कद्दू के बीज केवल स्वादिष्ट खाने के लिए मशहूर नह...